सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने शूटर को पकड़ा, 26 जनवरी को बनाय था खतरनाक खूनी प्लान

कृषि बिलों के विरोध में 26 तारीख को दिल्ली मेंं होने वाली किसान रैली में हिंसा की योजना थी, सिंधू बॉर्डर से पकड़े गए एक शख्स ने इसका खुलासा किसा है। किसानों ने इस संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है और दावा कर रहे हैं कि सरकारी एजेंसियां किसान आंदोलन कमजोर करने में जुटी हैं। सिंघु बॉर्डर पर जमे किसानों ने इस शख्स को मीडिया के सामने पेश किया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि ये शख्स चार किसान नेताओं को मारने की साजिश के तहत यहां आया था।मीडिया के सामने पेश ये शख्स ने कहा- हमें इस काम के लिए हथियार मिले थे। जैसे ही किसान 26 तारीख को आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे और अगर ये नहीं रूकते तो इन पर गोली चलाने का ऑर्डर था। हमारी 10 लोगों की दूसरी टीम पीछे से गोली चलाती, जिससे दिल्ली पुलिस को ये लगता कि किसानों ने ये किया है। 26 तारीख को जो रैली होगी उसमें आधे लोग घर के होंगे जो पुलिस की वर्दी में होंगे इन्हें तितर बितर करने के लिए। 26 तारीख को स्टेज पर जो चार लोग होंगे उन्हें मारना है, फोटो दे दी गई है। जो हमें सिखाता है उसका नाम प्रदीप सिंह है। राई थाने का एसएचओ है वो। वो जब भी हमसे मिलने आता था मुंह पर कवर लगाकर आता था। हमने उसका बैच देखा था। जिन्हें मारना था उनका नाम नहीं पता है, उनके फोटो हैं। किसान नेताओं ने कहा कि उनके आंदोलन और 26 जनवरी होने वाली ट्रैक्टर रैली को लगातार कमजोर करने की कोशिश हो रही है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sXo9tZ
कोई टिप्पणी नहीं