Breaking News

मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 24 घंटें होंगे बेहद खतरनाक, जानिए कैसे


पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में अलग अलग अलग स्थानों में अगले 24 घंटे के दौरान दिन में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल के कई स्थानों पर, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। केरल और माहे के अधिकांश स्थानों पर, गुजरात और विदर्भ के कई स्थानों पर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम के कुछ स्थानों पर, रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। जम्मू-कश्मीर ,लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहा। पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों पर, पश्चिम राजस्थान में अलग अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री नीचे रहा। देश के मैदानी इलाकों में अमृतसर (पंजाब) में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में कुछ स्थानों में, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों में गुरुवार को सुबह 08़ 30 बजे घना से अति घना कोहरा छाया रहा। जम्मू संभाग, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर मध्यम से घने कोहरे का असर रहा। अमृतसर, लुधियाना, भिवानी और गंगानगर में 25 मीटर, जम्मू, अंबाला, देहरादून, बहराइच, मालदा और भागलपुर में 50 मीटर, पालम (दिल्ली), हिसार, पटियाला, पंतनगर, बरेली, गोरखपुर, सुल्तानपुर, पटना, रक्सौल, दार्जिलिंग, गंगटोक और अगरतला में 200 मीटर की ²श्यता दर्ज की गयी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में,पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके में अलग-अलग स्थानों में घना से बहुत अधिक घना कोहरा छाने का अनुमान है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों में घना कोहरा छा सकता है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई स्थानों पर, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम में कुछ स्थानों पर, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्र, ओडिशा, झारखंड, बिहार, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल और माहे में मौसम शुष्क रहा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3p8UGeb

कोई टिप्पणी नहीं