बुरी खबरः कोरोना की वैक्सीन लगने के 16 दिन बाद डॉक्टर की मौत

दुनियाभर के कई देशों में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है, लेकिन इसके बीच कई बार टीकाकरण पर सवाल उठ रहे हैं। टीका लगने से कई लोगों के बीमार पड़ने की खबरों के बीच अब अमरीका में कोविड वैक्सीन लगने के बाद एक डॉक्टर की मौत की खबर आई है। अमरीका के मियामी शहर में 56 वर्षीय ग्रेगरी माइकल की फाइजर की कोरोना वैक्सीन लगवाने के 16 दिन बाद मौत हो गई। डॉक्टर ग्रेगरी की पत्नी हेइदी नेकेलमान ने कहा कि 18 दिसंबर को उनके पति को फाइजर की कोरोना वैक्सीन लगने से पहले वह पूरी तरह से स्वस्थ थे। कैंसर सहित उनकी सभी जांचें हुई थीं, लेकिन अचानक से रोग प्रतिरोधक क्षमता से जुड़ी दुर्लभ बीमारी होने के बाद डॉ.ग्रेगरी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। डॉक्टर की पत्नी का मानना है कि फाइजर की कोरोना वैक्सीन ने कहीं न कहीं से इस बीमारी को पैदा किया। उन्होंने कहा, डॉक्टर ग्रेगरी की मौत का सीधा संबंध वैक्सीन से है। वहीं अब फाइजर कंपनी ने कहा कि उन्हें डॉक्टर ग्रेगरी के मौत की जानकारी है। वे इसकी ज्यादा जांच कर रहे हैं। हालांकि फिलहाल हम नहीं मानते हैं कि वैक्सीन का डॉक्टर ग्रेगरी की मौत से कोई सीधा संबंध है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35vGUdF
कोई टिप्पणी नहीं