Breaking News

बर्ड फ्लू के तीसरे प्रकोप ने मचाया कोहराम, एक झटके में मार दी गईं 12 हजार बत्तखें


जापान में चिबा के पूर्वी प्रांत में बर्ड फ्लू के एक नए प्रकोप को लेकर 12,000 बतखों (कलहंस) को मार दिया गया। जापान की मीडिया रिपोर्ट ने गुरुवार को यह जानकारी दी। क्योडो समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि चीबा के इस प्रांत में यह बर्ड फ्लू का तीसरा प्रकोप है। अधिकारियों ने पिछले सपताह छह प्रांतों में 6000 बतख को मारने का और साथ ही साथ उनके 6000 बच्चों को दबाने का आदेश दिया है। इस सप्ताह के शुरू में जापान सरकार ने कहा कि देश वर्तमान में वर्ड फ्लू के अभूतपूर्व प्रकोप का सामना कर रहा है। यह बीमारी देश के 47 प्रांतों में से 15 प्रांतों में पायी गयी है। इसके साथ ही 60 लाख से अधिक मुर्गियों को मार दिया गया है।चीबा प्रांत से पहले जापान के कगवा, फुकुओका, हयोगो, मियाजाकी, हिरोशिमा, नारा, ओइता, वकायमा, शिगा, तोकुशिमा और कोचि में भी बर्ड फ्लू फैला हुआ है। हाल ही में बर्ड फ्लू का प्रकोप ब्रिटेन, नीदरलैंड, उत्तरी जर्मनी और बेल्जियम में भी सामने आया है। जापान में बर्ड फ्लू फैलने का यह मामला ऐसे समय पर आया है, जब देश में कोरोना वायरस का प्रकोप फैला हुआ है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LKFwNQ

कोई टिप्पणी नहीं