Nissan Magnite: देश की सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी मचाएगी धमाल, कीमत 4.99 लाख
नई दिल्ली। देश में एंट्री लेवल के साथ ही सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में तहलका मचाने के लिए निसान ने लंबे वक्त से प्रतीक्षा की जा रही अपनी कार मैग्नाइट ( Nissan Magnite BS6 On Road Price ) की कीमतें बुधवार को पेश कर दीं। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपये रखी है जबकि इसका टॉप मॉडल 9.35 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) का है। हालांकि, ये कार के इंट्रोडक्ट्री प्राइस हैं और उन ग्राहकों के लिए मान्य हैं जो 31 दिसंबर, 2020 से पहले कार बुक करते हैं।
कार चालकों के लिए काम की वो 7 बातें, जिन्हें हमेशा करेंगे फॉलो तो हर सफर रहेगा सुहाना
नई निसान मैग्नाइट उसी CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर आधारित है जो रेनॉ ट्राइबर में है, और यह जापानी कार निर्माता से पहली सब-4 मीटर एसयूवी भी है। निसान मैग्नाइट को कंपनी चार प्रमुख वेरिएंट्स- XE, XL, XV और XV प्रीमियम में पेश करती है, जिन्हें इंजन और ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ वैकल्पिक विशेषताओं के आधार पर आगे 20 अलग-अलग ग्रेड में वर्गीकृत किया गया है।
मैग्नाइट अत्यधिक प्रतिष्ठित और बेहद प्रतिस्पर्धी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी स्पेस में शामिल होने वाला सबसे नया मॉडल है। इसकी टक्कर किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सॉन, महिंद्रा एक्सयूवी 300, टोयोटा अर्बन क्रूजर और फोर्ड इकोस्पोर्ट से होगी।
स्पष्ट रूप से देखने में नई निसान मैग्नाइट की अधिकांश डिजाइन और स्टाइलिंग, उस कॉन्सेप्ट कार से मिलती-जुलती हैं, जिसे इस साल की शुरुआत में कंपनी ने प्रदर्शित किया था। अब एसयूवी को शुरू में डैटसन उत्पाद माना गया था, लेकिन कंपनी की नई रणनीति के हिस्से के रूप में, यह निसान ब्रांड के तहत लाई गई है।
पहली दिसंबर से महंगी हो गई हैं नई महिंद्रा थार, कंपनी ने बताई इसके पीछे की बड़ी वजह
वास्तव में, यह अभी भी डैटसन की सिग्नेचर ग्रिल के क्रोम ब्रैकेट्स के साथ आई है बस अंतर नए निसान लोगो का है। लंबा हुड, मस्कुलर लाइंस इसमें एग्रेसिव लुक जोड़ते हैं, जबकि एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, डीआरएल, डुअल-टोन 16-इंच डायमंड-कट अलॉय, एलईडी टेललाइट्स और क्रोम स्टाइलिंग जैसे फीचर्स इसके प्रीमियम लुक में इजाफा करते हैं।
निसान मैग्नाइट का केबिन भी वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 8-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन डिस्प्ले, 7-इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक एसी, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम, पुश-बटन स्टार्ट, क्रूज़ कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसी तमाम अन्य खूबियों से भरा है।
अन्य सेफ्टी फीचर्स में ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, रियर-व्यू कैमरा, 360-डिग्री कैमरा, हिल स्टार्ट असिस्ट (एचएएस), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस), हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट (एचबीए) और रिमोट कीलेस एंट्री समेत अन्य खूबियां भी हैं।
Volvo की ऑल इलेक्ट्रिक SUV XC40 Recharge भारत आने को तैयार, 40 मिनट में 80% बैटरी चार्ज
नई निसान मैग्नाइट दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है- एक 1.0 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड और एक 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट। जहां पहला इंजन लगभग 71 bhp की ताकत और 96 Nm का टार्क बनाने के लिए तैयार किया गया है, टर्बो-पेट्रोल इंजन 99 bhp की ताकत और 160 Nm का टॉर्क बनाता है।
दोनों इंजनों के लिए 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ट्रासमिशन दिया गया है। हालांकि, टर्बो पेट्रोल यूनिट एक वैकल्पिक सीवीटी ऑटोमैटिक यूनिट के साथ आती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36wF90K
कोई टिप्पणी नहीं