Breaking News

मोदी सरकार Covid-19 से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिवारों को देगी आर्थिक मदद, राज्यों से मांगी जानकारी


नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने ऐसे उन तमाम वर्किंग पत्रकारों के परिवारों को सहायता देने का निर्णय लिया है जिनकी मौत कोरोना वायरस की वजह से हो गई थी। केंद्र सरकार के निर्देश पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अपने अधिकारियों से कहा है कि ऐसे तमाम वर्किंग पत्रकारों की खोज कर पहचान की जाए और उनके परिजनों को एक निश्चित धनराशि सहायता के तौर पर उपलब्ध कराई जाए। जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार द्वारा कोरोना से जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा सकती है। यानि पांच लाख रुपए तक की सहायता ऐसे तमाम पत्रकारों के परिजनों को दी जाएगी, जिन्होंने कोरोना काल में ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाई है। पत्रकारों की पहचान का काम शुरू देशभर में ऐसे पत्रकारों की पहचान करने के लिए केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों ने इसकी लिस्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लगभग 30 ऐसे पत्रकारों की सूची सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को मिली है जिनकी मौत कोरोना वायरस के कारण हुई थी। मंत्रालय ने लिस्ट की जांच का काम जारी कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि 30 नामों की लिस्ट मिलने के बाद बाकि के पत्रकारों की पहचान का काम भी जारी है, जिनकी मौत कोरोना वायरस के कारण हुई थी, ताकि उनके परिवार तक आर्थिक सहायता पहुंचाई जा सके।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rnmOvx

कोई टिप्पणी नहीं