आज फिर लगा तगड़ा झटका, इतना महंगा हो चुका है पेट्रोल और डीजल

तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल के दाम में 15 पैसे और डीजल में 25 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम में 15 पैसे और डीजल की कीमत 23 पैसे प्रति लीटर बढ़ी है।दोनों ईंधन के दाम आज यहां क्रमश: 82.49 रुपये और डीजल 72.65 रुपये प्रति लीटर हो गये। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 14 पैसे बढकऱ 89.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 25 पैसे बढकऱ 79.22 रुपये प्रति लीटर हो गया। कोलकाता में पेट्रोल के भाव 15 पैसे बढकऱ 84.02 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 23 पैसे बढकऱ 76.22 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हो गया है। पेट्रोल के दाम 13 पैसे बढकऱ 85.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 22 पैसे बढ़कर 78.06 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VmT7fg
कोई टिप्पणी नहीं