Breaking News

खुशखबरीः कोरोना काल में आज इतना सस्ता हो चुका है सोना और चांदी, यहां जानें कीमत


सोने और चांदी में आज भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोना और चांदी बुधवार को एक बार फिर मामूली तेजी के साथ बंद हुआ था, लेकिन आज फिर सोने में मामूली गिरावट देखी जा रही है। सोना बुधवार को एमसीएक्स पर 90 रुपए की तेजी के साथ करीब 50,175 के स्तर पर बंद हुआ था और आज सोना 70 रुपए की गिरावट के साथ 50,079 के स्तर पर खुला है। चांदी में बुधवार को बड़ी तेजी देखी गई। चांदी बुधवार को एमसीएक्स पर करीब 850 रुपए की तेजी के साथ 67,750 के स्तर पर बंद हुई थी। आज चांदी में भी कमजोरी देखी जा रही है। चांदी में करीब 200 रुपए की कमजोरी है और चांदी फिलहाल 67,500 रुपए के स्तर पर ट्रेड हो रही है।वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फिलहाल 1879 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है और चांदी 25.93 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। जबकि इसके पूर्व गुरुवार को जयपुर के हाजिर बाजार में सोने के भाव 51,425 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव 67,200 डॉलर प्रति किलो बोले गए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Kxka5Q

कोई टिप्पणी नहीं