Breaking News

भारत के इस राज्य में जोरशोर से चल रही है कोरोना टीकाकरण की तैयारियां, जानिए पूरा मामला


अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने राज्य में कोरोना वायरस (कोविड-19) टीकाकरण करने की तैयारियों का जायजा लिया। सिविल सचिवालय में यहां संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुमार ने उपायुक्तों (डीसी) से आग्रह किया कि वे अपने जिलों में समयबद्ध तरीके से तैयारी की निगरानी करें। मुख्य सचिव ने राज्य में कोविड-19 वैक्सीन प्राप्त करने की तैयारियों का जायजा लेते हुए कोल्ड चेन जैसे उपकरण और जिलों में अन्य सुविधाएं के बारे में भी कहा है। कुमार ने जिला कलेक्टरों को कोविड-19 जिला सूक्षम योजना तैयार करने और टीकाकरण अभियान सफल बनाने के लिए बेहतर समन्वय, परिचालन योजना और संचार योजना पर जोर दिया और टीकाकरण के लिए जिला टास्क फोर्स का गठन करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की प्राथमिकता वाली योजना के अनुसार कोविड-19 वैक्सीन के पहले चरण में टीकाकरण सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों के स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और अर्धचिकित्साकर्मियों का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीके को लॉन्च करने का समय, वैक्सीन के ब्रांड और टीके की खुराक देने के बारे में केंद्र द्वारा अभी तक सूचना जारी नहीं की गई है। इस अवसर पर बैठक में सीएम आयुक्त सोनम चोम्बे, आयुक्त गृह कङ्क्षलग तायेंग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव पी. पार्टिभान, आईपीआर डिप्टी डायरेक्टर देनहांग बोसई और स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा सभी जिलों के कलेक्टर और जिला स्वास्थ्य अधिकारी वीडियो कांफ्रेंङ्क्षसग के माध्यम से बैठक में जुड़े हुए थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mA5PmZ

कोई टिप्पणी नहीं