लालू के बेटे तेजप्रताप ने की ऐसी भविष्यवाणी, उड़ गए नीतीश कुमार के होश

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने शनिवार को भविष्यवाणाी करते हुए कहा कि बिहार में जल्द ही जनता दल (युनाइटेड) का सफाया हो जाएगा।राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेजप्रताप यादव ने कहा, जदयू का अब सफाया तय है। अरुणाचल प्रदेश से इसकी शुरुआत हो गई है। बिहार में भी जल्द ही इसका सफाया हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा, जदयू खंडित हो चुका है, टूट चुका है। बिहार में भी नीतीश सरकार का भविष्य सही नहीं है।उल्लेखनीय है कि अरुणाचल प्रदेश में जदयू के सात विधायकों में से छह के भाजपा में शामिल होने के बाद विपक्ष भाजपा और जदयू पर निशाना साधा रहा है। गौरतलब है कि राजद के नेता तेजस्वी यादव भी जदयू के टूट की संभावना जताते रहे हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JpsfZQ
कोई टिप्पणी नहीं