Breaking News

भारत पहुंचा दुनिया का सबसे खतरनाक कोरोना, तीन शहरों पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा


भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से छह व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। ये सभी यूके वैरिएंट जीनोम से संक्रमित हैं। इनमें से तीन बंगलूरू के निमहंस, दो हैदराबाद के सीसीएमबी और एक पुणे में एनआईवी में भर्ती है। यूके से आए लोगों की जीनोम स्किवेंसिंग की गई थी, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई है। जिसमें अलग-अलग लैब में टेस्ट किए गए सेक्शन के बारे में बताया गया। गौरतलब है कि 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक यूके से करीब 33 हजार लोग वापस आए। सभी को ट्रैक किया गया और उनका टेस्ट करवाया गया। इनमें से कुल 114 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे। जिसके बाद इन सभी के सैंपलों को देश की 10 लैब्स में भेजा गया था। इनमें से कुल 6 लोगों के सैंपल में कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है। इन सभी लोगों को राज्य सरकार की ओर से एक सेल्फ आइसोलेशन रूम में रखा गया है। जबकि उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन कर दिया गया है, जबकि अन्य ट्रैवलर्स की जानकारी ली जा रही है। गौरतलब है कि ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर वैज्ञानिकों ने कहा था कि ये 70 फीसदी तेजी से फैलता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KMad4q

कोई टिप्पणी नहीं