पत्नी मेलानिया को मीडिया ने नहीं दी कवरेज तो भड़क उठे ट्रंप, कह दी ऐसी बड़ी बात

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को नजरअंदाज करने के लिए मीडिया पर निशाना साधा है। ट्रंप ने हाल ही में एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि मीडिया की कड़वी सच्चाई यह है कि अमरीका के इतिहास में सबसे खूबसूरत और ग्रेसफुल फर्स्ट लेडी मेलानिया को कभी भी किसी बड़ी मैगजीन के कवर पेज पर जगह नहीं मिली। वहीं तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा को अपने कार्यकाल के दौरान 12 बड़ी मैगजीन्स ने कवर पेज पर प्रकाशित किया। ट्रंप ने कहा कि मेलानिया को ऐसा मौका नहीं दिया गया, यह मीडिया का भेदभाव पूर्ण रवैया है। वहीं अब जब उनका कार्यकाल खत्म होने वाला है कि मीडिया मेलानिया को महान बता रहा है। ट्रंप से शादी से पहले मेलानिया एक मॉडल रह चुकी हैं। उन्हें ट्रंप से शादी के बाद क्रिश्चियन डायर वेडिंग ड्रेस में वोग के कवर पेज पर जगह मिली थी। गौरतलब है कि 56 साल की मिशेल ओबामा व्हाइट हाउस में अपने आठ वर्षों के दौरान 12 कवर पर नजर आईं, जबकि 50 साल की मेलानिया अपने पति के चार साल के कार्यकाल में किसी भी मैगजीन के कवर पर नहीं दिखीं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38AnpkV
कोई टिप्पणी नहीं