आज भी नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए एक लीटर के लिए चुकाने होंगे कितने रुपए

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत लगातार कई दिनों स्थिर बनी हुई है। देश में लगातार 19 दिनों से पेट्रोल डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं, जिससे आम आदमी को राहत मिली है।देश की राजधानी में पेट्रोल का दाम 83.71 रुपये और डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 90.34 रुपये और डीजल 80.51 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 85.19 रुपये और डीजल 7.44 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 86.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 79.21 रुपये प्रति लीटर है।बेंगलुरु, लखनऊ, पटना, चंडीगढ़, नोएडा में पेट्रोल का दाम क्रमश: 86.51 रुपये, 83.59 रुपये, 86.25 रुपये, 80.59 रुपये, 83.67 रुपये प्रति लीटर है। यहां डीजल की कीमत क्रमश: 78.31 रुपये, 74.21 रुपये, 79.04 रुपये, 73.61 रुपये, 74.29 रुपये प्रति लीटर है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ManFzF
कोई टिप्पणी नहीं