Breaking News

शाहीन बाग की दंबग दादी किसानों के लिए करेंगे अब ऐसा काम, उम्र जानकर आप रह जाएंगे हैरान


कृषि कानूनों के खिलाफ विभिन्न राज्यों के कई किसान और किसान संगठन लगातार विरोध कर रहे हैं। अब इस आंदोलन में टाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल हुई शाहीन बाग की दादी भी उतरेंगी। शाहीन बाग प्रदर्शन से मशहूर हुई बिलकिस बानो (दबंग दादी) सिंघू बॉर्डर पर पहुंच कर किसानों के आंदोलन को समर्थन देंगी।82 साल की बिलकिस बानो को टाइम मैगजीन के दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में जगह मिली, वहीं दादी एनटी-सीएए प्रोटेस्ट के दौरान शाहीन बाग प्रदर्शन में मशहूर चेहरा थी। दादी इस प्रोटेस्ट में महीनों तक वह वहां डटी रही। यह खबर आने के बाद बिल्किस सोशल मीडिया पर भी काफी छाई रही थी। टिकरी, सिंघू और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने अपना डेरा बनाया हुआ है। जानकारी के अनुसार करीब 1 बजे दादी सिंघू बॉर्डर पहुंचेगी, वहीं उनके साथ प्रदर्शन में शामिल होंगी।दरअसल, केन्द्र सरकार सितंबर महीने में 3 नए कृषि विधेयक लाई थी, जिन पर राष्ट्रपति की मुहर लगने के बाद वे कानून बन चुके हैं। जिसके खिलाफ किसानों का ये आंदोलन छिड़ा हुआ है। देश के करीब 500 अलग-अलग संगठनों ने मिलकर संयुक्त किसान मोर्चे का गठन किया है। वहीं इन सभी संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर डेरा बनाए हुए हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KREjmR

कोई टिप्पणी नहीं