गजबः 7 साल का बचा बना कैप्टन, उड़ा रहा है विमान, दुनियाभर के लोग हुए हैरान

अफ्रीकी देश युगांडा का एक बच्चा दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है। कैप्टन नाम से मशहूर इस बच्चे ने तीन बार सेना यात्री विमान उड़ाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। बच्चे का असली नाम ग्राहम शेमा (7) है और अमरीका के चर्चित उद्योगपति एलन मस्क उसके रोल मॉडल हैं। विमान के बारे में छोटी सी छोटी जानकारी और उड़ाने की कला के कारण ग्राहम को लोग प्यार से कैप्टन बुलाते हैं।जानकारी के अनुसार कैप्टन तीन बार पहले ही ट्रेनी के रूप में 172 विमान उड़ा चुका है। मैथ्स और साइंस में रूचि रखने वाले ग्राहम ने कहा कि उसका सपना एक पायलट और एक एस्ट्रॉनॉट बनने का है और एक दिन मंगल ग्रह पर जाने का है। ग्राहम ने कहा कि मेरे रोल मॉडल एलन मस्क हैं। उसके मुताबिक वह एलन मस्क को पसंद करता है। चूंकि वह उनसे अंतरिक्ष के बारे में सीखना चाहता है और उनके साथ अंतरिक्ष में जाना चाहता है।बताया जा रहा है कि कैप्टन का हाल ही स्थानीय टीवी पर इंटरव्यू प्रसारित किया गया था। साथ ही उसे जर्मनी के राजदूत तथा देश के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने मुलाकात के लिए बुलाया था। युगांडा के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जब ग्राहम के इंस्ट्रक्टर ने एक विमान के बारे में बताने को कहा तो उसने धड़ल्ले से उसके बारे में पूरी जानकारी दे डाली। ग्राहम की उड़ने की चाहत उस समय जगी जब पुलिस के हैलीकॉप्टर ने काफी नीचे से उड़ान भरते हुए उसके दादी के घर की छत को उड़ा दिया। यह घटना युगांडा की राजधानी कंपाला के बाहरी इलाके में हुई। घटना के समय ग्राहम बाहर खेल रहा था और उसकी मां के मुताबिक इसके बाद से ही उनके बेटे ने पायलट बनने की ठान ली थी। ग्राहम की मां ने कहा कि इस घटना के बाद से ही उनके बेटे ने यह जानना शुरू कर दिया कि प्लेन कैसे उड़ता है। इसके बाद ग्राहम की मां ने स्थानीय एविएशन अकादमी से संपर्क किया और घर पर ही विमान के बारे में ग्राहम को जानकारी देना शुरू कर दिया। पांच महीने बाद ग्राहम ने पहली बार उड़ान भरी और कहा, ऐसा लग रहा था कि चिडिय़ा आकाश में उड़ रही है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nS4ZlY
कोई टिप्पणी नहीं