Breaking News

गृहमंत्री ने सीबीआई से पूछा- 5 महीने हो गए, सुशांत राजपूत केस में क्या मिला बताइए?


मुंबई. इस साल 14 जून को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मौत से देशभर के लोगों को बड़ा झटका लगा था। एक खुशहाल एक्टर, जो अपने बढिय़ा काम और खुश मिजाज अंदाज के लिए जाना जाता था, उसका यूं दुनिया छोड़ देना सभी के लिए भी चौंकाने वाला था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले पर कई सवाल उठे थे और उनके परिवार से शक जताया था कि किसी ने उनकी हत्या की है। इस मामले की जांच कर रही सीबीआई से महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने पूछा है कि जांच करते 5 माह बीत गये, बताईए क्या मिला। इस मामले की जांच मुंबई पुलिस ने की थी और उन्हें इसमें मर्डर जैसा कुछ नहीं मिला था। हालांकि सुशांत को न्याय दिलाने की मुहीम सोशल मीडिया पर शुरू हो गई थी और फैन्स ने मांग की कि मुंबई पुलिस के बजाए सीबीआई से सुशांत मामले की तहकीकात करवाई जाए जिससे सच सामने आ सके। अब सीबीआई की जांच को शुरू हुए 5 महीने हो गए हैं, लेकिन सुशांत मामले में कोई अपडेट सामने नहीं आई है। ऐसे में महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने सवाल उठाए हैं। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सीबीआई की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस जांच को शुरू हुए 5 महीने हो गए हैं और अभी तक यह बात साफ नहीं हुई है कि सुशांत का मर्डर हुआ था या फिर उन्होंने आत्महत्या की थी। उन्होंने कहा कि इस जांच में सीबीआई को जो भी जानकारी मिली है, उसका खुलासा जल्द से जल्द किया जाए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38HFyx8

कोई टिप्पणी नहीं