त्रिपुराः पिछले 24 घंटों में सामने आए 31 नए मामले, 72 लोगों ने हराया कोरोना को

त्रिपुरा में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 31 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 32,726 हो गई। वहीं, 72 लोग संक्रमण से स्वस्थ हुए जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण से अब तक कुल 367 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से 185 लोगों की मौत पश्चिमी त्रिपुरा जिले में हुई है और अगरतला इसी का हिस्सा है। त्रिपुरा में अभी 595 लोगों का उपचार चल रहा है और बीमारी से अब तक 31,741 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 23 लोग राज्य से बाहर चले गए हैं। राज्य में अब तक कुल 5.28 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।गौरतलब है कि देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 36,604 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 94,99,413 हो गए हैं। वहीं 501 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,38,122 हो गई है। एक दिन पहले देश में 24 घंटे के अंदर कुल 31,118 नए मामले सामने आए थे, जबकि 24 घंटे में 482 लोगों की मौत हो गई थी। आज एक दिन पहले की अपेक्षा कोरोना मामलों में बढ़ोतरी हुई है। देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में दिल्ली और महाराष्ट्र है। दिल्ली में अब भी नियमित चार से पांच हजार मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली में 5 लाख 75 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fZdw3A
कोई टिप्पणी नहीं