Breaking News

आम जनता को लगातार 17वें दिन सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, इतनी है पेट्रोल और डीजल की कीमत


आज तेल मार्केटिंग कंपनियों ने कीमतों में फिर कोई बदलाव नहीं किया है। आज लगातार 17वें दिन भी पेट्रोल, डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके पहले पेट्रोल डीजल के दाम लगातार 6 दिन तक बढ़े थे।इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नै में पेट्रोल के दाम क्रमश: 83.71 रुपये, 85.19 रुपये, 90.34 रुपये और 86.51 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली में डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में डीजल का रेट 80.51 प्रति लीटर ही है, कोलकाता में भी डीजल के दाम 77.44 रुपये प्रति लीटर हैं, चेन्नै में डीजल 79.21 रुपये प्रति लीटर है।इसके पहले पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार 48 दिनों तक नहीं बदलीं थीं, फिर 20 नवंबर को रेट बढ़ना शुरू हुए। इस दौरान रेट 17 बार बढ़े। आपको बताएं कि मार्च के बाद पहली बार सितंबर में डीजल की कीमतों में कटौती की गई थी। तब तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 82 दिनों तक कीमतें नहीं बदलीं थीं, क्योंकि उन्हें बढ़ी हुई रिकॉर्ड एक्साइज ड्यूटी को तेल की गिरती हुई कीमतों से एडजस्ट करना था। हालांकि 20 नवंबर से लेकर अबतक तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम 17 बार बढ़ाए हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें इन 17 दिनों के दौरान 2.65 रुपये प्रति लीटर बढ़ी थीं, जबकि डीजल के दाम 3.40 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं। पेट्रोल डीजल के भाव इस स्तर पर सितंबर 2018 में गए थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37PVXAJ

कोई टिप्पणी नहीं