Breaking News

SBI ने 42 करोड़ ग्राहकों को किया अलर्ट, दिवाली पर भूलकर भी न करें ये काम


देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI में अगर आपका खाता है तो यह खबर आपके लिए काफी जरूरी है।बैंक ने ग्राहकों को अलर्ट किया है कि आप किसी सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के फेक मैसेज के चक्कर में न पड़े। बैंक ने आजकल हो रही धोखाधड़ी से ग्राहकों को सतर्क किया है। बैंक ने कहा है कि जालसाज सोशल मीडिया पर फर्जी या भ्रामक मैसेज भेज रहे हैं। फिलहाल बैंक की ओर से ग्राहकों को इस तरह के कोई भी मैसेज नहीं भेजे जा रहे हैं।SBI ने ट्वीट में ग्राहकों को सावधान किया है। SBI ने कहा, ग्राहकों से अनुरोध है कि वे सोशल मीडिया पर सतर्क रहें और किसी भी भ्रामक और फर्जी संदेश में न आएं। बैंक ने कहा कि अगर आपने इसका ध्यान नहीं रखा तो आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। इसके साथ ही ग्राहक किसी को भी अपनी पर्सनल डिटेल्स शेयर न करें। ऐसा करने से ग्राहकों के खाते में जमा राशि उड़ सकती है। बैंक ने कहा कि आप अपना एटीएम पिन, कार्ड नंबर, अकाउंट नंबर और ओटीपी को कभी भी किसी के साथ शेयर न करें।आपको बता दें इससे पहले बैंक ने SBI के नाम पर चल रही फर्जी वेबसाइट को लेकर भी अलर्ट जारी किया था। बैंक ने कहा था कि SBI के ग्राहकों को ऐसे संदेशों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, जो उन्हें इस वेबसाइट पर पासवर्ड और अकाउंट से जुड़े जानकारी अपडेट करने की बात कह रहे हों। बता दें कि देश का सबसे बड़ा बैंक ग्राहकों की सुरक्षा के लिए आए दिन अलर्ट जारी करता रहता है। एसबीआई का मकसद ग्राहकों के पैसे सुरक्षित रखना है। बैंक अपने ट्विटर हैंडल और एमएमएस के जरिए ग्राहकों को अलर्ट भेजता रहता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eMB8Yo

कोई टिप्पणी नहीं