Breaking News

मुनव्वर राणा को भारी पड़ा बयान देना, दर्ज हुई FIR


फ्रांस की घटना पर विवादित बयान देने के आरोप में मशहूर शायर और लेखक मुनव्वर राणा के खिलाफ उत्तर प्रदेश में लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। हजरतगंज कोतवाली के निरीक्षक दीपक पांडे द्वारा दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा गया है कि राणा ने एक निजी चैनल में इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होने फ्रांस में पैगम्बर मोहम्मद के विवादित कार्टून के बाद भड़की हिंसा और गला काटने की घटना को जायज ठहराया था। एफआईआर में कहा गया है कि यह साक्षात्कार सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिससे समाज में वैमनस्यता फैलने और शांति भंग की आशंका है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुनव्वर राणा के खिलाफ, आईपीसी की धारा 153ए 295ए 298 505 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुनव्वर राना ने अपने विवादित बयान में कहा था कि अगर कोई उनके माता-पिता या भगवान का गंदा कार्टून बनाता है, तब वे भी उसकी हत्या कर देंगे। एक निजी चैनल से बात करते हुए मशहूर शायर मुनव्वर राना ने शनिवार को कहा, कोई हमारे माता-पिता या फिर भगवान का गंदा, आपत्तिजनक कार्टून बनाता है तो हम उसे मार देंगे। उन्होंने कहा कि जब देश में हजारों साल से ऑनर किलिंग को जायज मान लिया जाता है और कोई सजा नहीं होती है तो फिर आप उसे नाजायज कैसे कह सकते हैं। पूरी दुनिया में यही हो रहा है। मशहूर शायर ने कहा था कि जिसने भी पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बनाया, उसने ऐसा करके गलत किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oOzTwz

कोई टिप्पणी नहीं