Breaking News

BMW ने पेश की इलेक्ट्रिक iX SUV, 10 मिनट की चार्जिंग में 120 किलोमीटर की दूरी

नई दिल्ली। बीएमडब्ल्यू एजी ने बुधवार को पूर्णतया बैटरी पावर्ड स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) iX ( BMW iX SUV ) को पेश किया। यह गाड़ी 2022 की शुरुआत में संयुक्त राज्य अमरीका में बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाने की योजना है और उम्मीद जताई जा रही है कि टेस्ला मॉडल X और इसी तरह के अन्य सेगमेंट की कारों को टक्कर देगी।

कार चालकों के लिए काम की वो 7 बातें, जिन्हें हमेशा करेंगे फॉलो तो हर सफर रहेगा सुहाना

जर्मन ऑटोमेकर बीएमडब्ल्यू ने कहा कि iX SUV में ड्राइविंग रेंज 300 मील (480 किमी) होगी जो टेस्ला मॉडल एक्स लॉन्ग रेंज की अनुमानित ड्राइविंग रेंज की तुलना में अपेक्षाकृत कम है। संयुक्त राज्य अमरीका में टेस्ला मॉडल एक्स लॉन्ग रेंज 371 मील (597 किमी) की दूरी तय करती है। बीएमडब्ल्यू का दावा है कि ड्राइवर फास्ट-चार्जिंग स्टेशन पर केवल 10 मिनट में iX SUV में 75 मील (120 किमी) की रेंज जोड़ पाएंगे।

बीएमडब्ल्यू के मुताबिक iX SUV आकार में वर्तमान बीएमडब्ल्यू X5 SUV के बराबर होगी और इसमें इसी की तरह बाहरी लंबाई-चौड़ाई होगी। रिकॉर्ड के लिए X5 एक बड़े आकार की एसयूवी है जो ऑडी Q7 को कड़ी टक्कर देती है। iX में केबिन के अंदर व्यापक, घुमावदार स्क्रीन के साथ एक डैशबोर्ड होगा।

डेमलर एजी की मर्सिडीज-बेंज और वोक्सवैगन एजी में भी इलेक्ट्रिक प्रीमियम मॉडल पर काम चल रहा है। फोर्ड मोटर कंपनी की मस्टैंग माक-ई बेहतरीन प्रदर्शन की चाहत रखने वाले बाजार के एक वर्ग को लक्ष्य बनाकर चल रही है जिसे बीएमडब्ल्यू ने दशकों पहले परिभाषित किया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3poacDx

कोई टिप्पणी नहीं