तांत्रिक के बहकावे में आकर पिता बन गया शैतान, अपनी ही बेटी को दी दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक दर्दनाक वाकया सामने आया है, जहां एक पिता ने तांत्रिक के बहकावे में आकर अपनी 10 वर्षीय बेटी को पीट पीट कर मार डाला और फिर उसके शव को घर में ही दफना दिया।यह घटना बाराबंकी के खुर्द मऊ गांव में हुई। रिपोर्टों के अनुसार, एक तांत्रिक ने आरोपी को बताया कि उसके घर के नीचे खजाना दफन है और खजाना किस जगह है इसका पता लगाने के लिए, उसे अपनी बेटी पर एक अनुष्ठान करना होगा। जब लडक़ी की मां ने अपने पति को रोकने की कोशिश की, तो उसने उसके साथ भी मारपीट की।मृतका की नानी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस द्वारा शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के दौरान लडक़ी के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए। बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने कहा, आलम नामक एक शख्स ने अपनी बेटी को पीटा और बुरी तरह पिटाई के कारण लडक़ी की मौत हो गई। उसने बाद में पुलिस को सूचित किए बिना शव को दफन कर दिया। चतुर्वेदी ने कहा, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की जांच जारी है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3euHvzw
कोई टिप्पणी नहीं