इनकी सलाह पर दिल्ली से बाहर जाएंगी सोनिया गांधी, जानिए क्यों

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को डॉक्टरों ने सलाह दी है कि वो दिल्ली में गंभीर प्रदूषण से बचने के लिए सीने में संक्रमण के कारण कुछ समय के लिए बाहर चली जाएं। पार्टी के सूत्रों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। अब उनके राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ गोवा की यात्रा पर जाने की संभावना है।उन्हें दिल्ली से बाहर जाने की सलाह ऐसे समय पर मिली है, जब पार्टी को उनकी जरूरत है। बिहार चुनाव में हार के बाद से पार्टी के कुछ नेताओं ने आत्मनिरीक्षण की मांग उठाई थी। इनमें से कुछ उन्हें पत्र लिखकर संगठनात्मक सुधार की भी मांग कर चुके हैं। बता दें कि सोनिया गांधी को 30 जुलाई की शाम को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 12 सितंबर को, वह अपनी नियमित हेल्थ चेकअप के लिए कुछ दिनों के लिए विदेश चली गईं। इस दौरान राहुल गांधी उनके साथ थे। इसके चलचे दोनों नेता संसद के मानसून सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाए, जो 14 से 23 सितंबर तक महामारी के दौरान विशेष परिस्थितियों में आयोजित किया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष पिछले साल जनवरी में कुछ समय के लिए गोवा शिफ्ट हुई थीं, जहां साइकिल चलाते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35Oba42
कोई टिप्पणी नहीं