Breaking News

बॉलीवुड के एक और स्टार ने लगाई फांसी, कुत्ते की बेल्ट से किया सुसाइड


बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कांगड़ा के एसएसपी विमुक्त रंजन ने इस खबर की पुष्टि की है। पुलिस की टीम छानबीन में जुट गई हैं। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उनके सुसाइड करने का कारण क्या है।कांगड़ा के एसएसपी विमुक्त रंजन ने बताया कि फिल्म अभिनेता आसिफ बसरा धर्मशाला में एक निजी परिसर में मृत पाए गए। उन्होंने फांसी लगाई है। फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसिफ अपनी एक विदेशी महिला दोस्त के साथ धर्मशाला के एक किराए के मकान में रह रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार दोपहर वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए निकले थे। इसके बाद उन्होंने घर वापस आकर अपने पालतू कुत्ते की रस्सी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया।बता दें कि आसिफ बसरा आखिरी बार डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज होस्टेज के दूसरे सीजन में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने इस साल रिलीज हुई अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज पाताललोक में अहम भूमिका निभाई थी। आसिफ जब वी मेट, वन्स अपॉन टाइम इन मुंबई, कृष 3, एक विलेन जैसी फिल्मों का हिस्सा भी रह चुके हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38COuWu

कोई टिप्पणी नहीं