Breaking News

छोटे से राज्य में कोरोना का कहर, एक झटके में सामने आए इतने मरीज


त्रिपुरा में कोविड-19 के 75 नए मामले आने के साथ ही पूर्वोत्तर राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 32,292 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 362 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि वेस्ट त्रिपुरा जिले में अभी तक संक्रमण से 185 लोगों की मौत हुई है। राजधानी अगरतला इसी जिले में आता है। उन्होंने बताया कि राज्य में फिलहाल 962 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है। अभी तक 30,945 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, जबकि 23 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 90 लाख के पार पहुंच गई है। 45,882 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 584 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। अच्छी बात ये है कि बीते दिन 44,807 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं मौत की संख्या दुनिया में पांचवें नंबर पर है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 90 लाख 4 हजार हो गई हैं। इनमें से अब तक एक लाख 32 हजार 202 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस चार लाख 43 हजार पर आ गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 491 बढ़ गई। अब तक कुल 84 लाख 28 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 44,807 मरीज कोरोना से ठीक हुए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36Zv1wJ

कोई टिप्पणी नहीं