मंदिर में मुस्लिम युवकों ने धोखे से नमाज पढ़ तस्वीरें पोस्ट की, मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बीते दिनों ब्रज चौरासी कोस की यात्रा कर रहे दिल्ली निवासी फैजल खान और उसके एक मित्र ने नन्दगांव के नन्द भवन मंदिर परिसर में नमाज पढ़कर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं । इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि मंदिर में नमाज पढ़ने वाले दिल्ली की खुदाई खिदमतगार संस्था के लोग हैं।दरअसल दिल्ली की संस्था खुदाई खिदमतगार के सदस्य फैजल खान और मोहम्मद चांद गांधीवादी कार्यकर्ता निलेश गुप्ता और आलोक रत्न के साथ नंदगांव के नंदबाबा मंदिर पहुंचे। दोपहर 2:00 बजे युवकों ने यहां जोहर की नमाज अदा की। युवकों ने नमाज के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये।मामले पर मंदिर के सेवायत कान्हा गोस्वामी का कहना है कि उन्होंने नमाज अदा करने की कोई अनुमति नहीं दी थी। इन लड़कों से उनकी बातचीत जरूर हुई थी। नमाज धोखे से पढ़ी है।नमाज अदा करने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। बरसाना थाने में मंदिर के सेवायत कान्हा गोस्वामी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद चांद समते चार युवकों के खिलाफ 153-A, 295, 505 के तहत बरसाना थाने में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही एसएसपी गौरव ग्रोवर ने इस पूरे प्रकरण की जांच खुफिया विभाग को भी सौंपी है। मंदिर में नमाज पढ़ने और उसकी फोटो, वीडियो वायरल करने के पीछे आखिर क्या मंशा थी अब इसकी भी जांच की जा रही है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/324tjbA
कोई टिप्पणी नहीं