Breaking News

लगातार चौथे दिन आम जनता को लगा तगड़ा झटका, इतना महंगा हो चुका है पेट्रोल और डीजल


कोरोना वायरस के लिये वैक्सीन की अच्छी खबरों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों में मजबूती से देश में लगातार चौथे दिन सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड 45 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। शुक्रवार को 48 दिनों तक लगातार स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधन के दामों में पहली बार बढ़ोतरी हुई थी। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज देश के चार बड़े महानगरों में डीजल के दाम 17 से 19 पैसे और पेट्रोल के सात पैसे तक प्रति लीटर बढ़ाये गये हैं। दिल्ली में डीजल 18 पैसे और पेट्रोल 07 पैसे प्रति लीटर मंहगा हुआ है। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.53 रुपये जबकि डीजल 71.25 रुपये प्रति लीटर हो गये। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 88.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.73 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। कोलकाता में पेट्रोल 83.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.82 रुपये प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.72 रुपये प्रति लीटर रही।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/336oRJK

कोई टिप्पणी नहीं