Breaking News

कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा ने कह दी ऐसी बड़ी बात


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने जोर देकर कहा कि नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे और इसे लेकर कहीं कोई भ्रम नहीं है। मोदी ने विधानसभा चुनाव नतीजा आने के बाद पहली बार पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे और इसे लेकर कहीं कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा कई बार कह चुके हैं कि नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे इसलिए इस बारे में न कोई भ्रम है और न किसी को होना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि गठबंधन में जब कोई चुनाव लड़ता है तो उसमें कोई बड़ा या छोटा नहीं होता है। सभी घटक दलों की जिम्मेवारी गठबंधन के लिए ज्यादा से ज्यादा सीट दिलाने की होती है और सभी इसमें मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी भरोसा का और नीतीश कुमार विकास का चेहरा है इसलिए लोगों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में वोट किया है। मोदी ने कहा कि पिछले 15 साल से शासन में होने के बावजूद बिहार विधानसभा चुनाव में सत्ता विरोध की कोई लहर नहीं थी। बिहार के लोगों ने इस बार विकास के लिए और उसमें कोई व्यवधान न हो इसलिए मौजूदा सरकार की निरंतरता के लिए वोट किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने अगले पांच साल तक नीतीश कुमार को राज्य की सेवा करने का जनादेश दिया है। सभी चाहते थे कि राज्य में भाजपा-जनता दल यूनाइटेड(जदयू) की सरकार बने।भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास था कि राज्य में राजग को 150 से अधिक सीटें मिलेगी लेकिन लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) जो अब राजग का हिस्सा नहीं है उसके कारण जदयू को 25 से 30 सीटों का नुकसान हुआ है। लोजपा के कारण सभी दलों के विक्षुब्ध-विद्रोही उम्मीदवारों को छतरी मिल गई। उन्होंने कहा कि लोजपा नहीं भी होती तो ऐसे लोग जो दमदार भी थे वे किसी तरह राजनीत में बने रहने के लिए किसी और पार्टी से चुनाव जरूर लड़ते। ऐसे लोगों के चुनाव मैदान में उतरने के कारण राजग को नुकसान हुआ। मोदी ने बेरोजगारी को चुनाव में मुद्दा बनाए जाने और विपक्ष के लुभावन वादों के संबंध में कहा कि लोग चुनाव में कही गई बातों और झूठे वादों पर वोट नहीं करते हैं । वह विश्वसनीयता पर वोट करते हैं । जनता जिसे वोट करती है वह देखती है कि वह ईमानदार, पारदर्शी और मेहनती है या नहीं । उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार के कार्यकाल में हुए काम और उसके पहले की सरकार में हुए कार्यों की तुलना करती है। इसके आधार पर ही वह सही निर्णय लेती है । लोगों को पता है कि पिछली सरकारों ने को जब काम करने का मौका मिला तो उन्होंने काम नहीं किया लेकिन नीतीश सरकार ने हर वर्ग के लिए हर क्षेत्र के लिए काम किया है। विधानसभा में मिली जीत राज्य की जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसे की जीत है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36rMVb4

कोई टिप्पणी नहीं