Breaking News

बिहार चुनावः शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को लगा तगड़ा झटका, जानिए कैसे


बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमाने वाले अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को फिलहाल निराशा हाथ लगती दिख रही है। अभिनेता से नेता बनने के लिए पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे लव सिन्हा हार की ओर जाते दिख रहे हैं।बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी लव सिन्हा को 11 राउंड की मतगणना के दौरान अभी तक 9041 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी नितिन नबीन 21404 वोटों के साथ निर्णायक बढ़त बनाने में सफल हुए हैं। इस प्रकार 12 हजार से भी अधिक वोटों से लव सिन्हा पीछे चल रहे हैं। द प्लुरल्स पार्टी की मुखिया और खुद को मुख्यमंत्री का दावेदार घोषित करने वालीं पुष्पम प्रिया को इस सीट पर महज 1272 वोट मिले हैं। जबकि नोटा को 322 वोट मिले हैं।चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, अब तक 243 में से 240 सीटों के रुझान सामने आए हैं। जिसमें 77 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर रही है। राजद को 67 सीट और जदयू को 43 सीटों पर बढ़त कायम हुई है। कांग्रेस को 18, विकासशील इंसान पार्टी को पांच, लोजपा को दो सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ub0nKu

कोई टिप्पणी नहीं