Breaking News

‘बाबा का ढाबा ’ वाले बाबा ने यू-ट्यूबर पर लगाया हेरफेर का आरोप, थाने पहुंचा मामला


रातों-रात सोशल मीडिया पर अपनी दर्दभरी कहानी को लेकर छाए ‘बाबा का ढाबा ’ वाले बाबा ने अब उस यू-ट्यूबर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है, जिसने उनका वीडियो वायरल किया था। मामला अब थाने जा पहुंचा है। बाबा का आरोप है कि यू-ट्यूबर ने उनके साथ दान के रुपयों को लेकर हेरफेर की है।गौरतलब है कि इस मामले में यू-ट्यूबर लक्ष्य चौधरी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि इकट्ठा किया गया दान बाबा के ढाबा के मालिक कांता प्रसाद तक नहीं पहुंचा। बाबा के ढाबे को चर्चा में लाने वाले यू-ट्यूबर गौरव वासन पर मदद के नाम पर मोटी रकम हड़पने का आरोप लगा है। दरअसल डोनेशन के पैसे गौरव और उसकी पत्नी के बैंक अकाउंट में आते थे। अब बाबा का ढाबा वाले बाबा कांता प्रसाद ने धोखाधड़ी के खिलाफ मालवीय नगर थाने में अपनी शिकायत दी है। कांता प्रसाद ने गौरव वासन के खिलाफ शिकायत दी है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि अभी तक मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।दिल छू गई थी बाबा की कहानीगौरतलब है कि अक्टूबर में बाबा का ढाबा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। जिसमें ढाबे के मालिक कांता प्रसाद की स्थिति को देखकर लोग उनकी मदद को आगे आए थे। वीडियो यू-ट्यूबर गौरव वासन ने शूट कर अपने चैनल पर अपलोड किया था और दिल्ली वालों से बुजुर्ग जोड़े की मदद करने का अनुरोध किया। उन्होंने लोगों से पैसे दान करके उनकी आर्थिक मदद करने के लिए भी कहा था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3el1mRU

कोई टिप्पणी नहीं