Breaking News

मौसम में आएगा बड़ा बदलाव, भारी बारिश या हिमपात के लिए रहें तैयार, यहां चलेंगी तूफानी हवाएं


तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा के अलग-अलग स्थानों में अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश होने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिम मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहा। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश स्थानों पर, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम के कई स्थानों पर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, गुजरात , तमिलनाडु,पुड्डचेरी और कराईकल के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर रहा। बिहार और झारखंड में कई स्थानों पर, पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर, विदर्भ में अलग-थलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अधिकतर हिस्सों में तथा सौराष्ट्र, कच्छ, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके में कई स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, रायलसीमा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक पर कुछ स्थानों पर, तेलंगाना, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे रहा। देश के मैदानी इलाकों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के चुर्क में सबसे कम 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में आंधी तूफान के साथ बारिश हुयी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश या हिमपात होने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, तूफान या ओलावृष्टि ओने का अनुमान है। तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में कड़कड़ाती बिजली के साथ बारिश हो सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर दिन में ठंड की स्थिति का अनुमान है। बंगाल की दक्षिण पश्चिम खाड़ी में 105-115 किमी प्रति घंटे की तेज गति से हवा चलने का अनुमान है जिसकी गति बढ़ कर 130 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। गुरुवार को तडक़े 120-130 किमी प्रति घंटे की तेज गति से हवा चलने के आसार हैं जिसकी गति 145 किमी तक हो सकती है। तमिडनाडु , पुड्डुचेरी, दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट और मन्नार की खाड़ी में 55-65 किमी प्रति घंटे की तेज गति से हवा चल सकती है जिसकी गति बढ़ कर 75 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। उत्तरी तमिलनाडु और पुड्डुचेरी (नागापट्टिनम, कुड्डलोर, मायलादुथिराई, कराईकल, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू) के तटीय जिलों में 120-130 किमी प्रति घंटे की तेज गति से हवा चलने के आसार हैं जिसकी गति धीरे धीरे 145 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के साथ तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के साथ मन्नार की खाड़ी में समुद्र की लहरें ऊंची उठ सकती हैं। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तरी तमिलनाडु, पुड्डुचेरी के तटों पर समुद्र का रूख प्रतिकूल रहने का अनुमान है इसलिए मछुआरों को इन समुद्री इलाकों में अगले 24 तक नहीं जाने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर तथा पंजाब, पश्चिम राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग- अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, गुजरात , कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कर्नाटक राज्य और केरल में मौसम शुष्क रहा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nXUYDD

कोई टिप्पणी नहीं