इस दो राज्यों में धीरे-धीरे खिल रहा है कमल, कांग्रेस का बुरा हाल, अखिलेश यादव भी निराश

उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। शुरुआती रुझानों के अनुसार जनता ने एक बार फिर से भाजपा पर विश्वास जताया है। अभी तक सामने आए रुझानों के अनुसार भाजपा जहां पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं दो सीटों पर सपा आगे हैं। गौरतलब है कि फिरोजाबाद की टूंडला, अमरोहा की नौगांवा, कानपुर नगर की घाटमपुर, उन्नाव की बांगरमऊ, जौनपुर की मल्हनी और देवरिया सदर के साथ-साथ बुलंदशहर सीट पर उपचुनाव हुआ था। फिरोजाबाद की टूंडला सीट पर बीजेपी के प्रेमपाल सिंह धनगर आगे हैं। दसवें चरण की गिनती तक प्रेमपाल को 17895, सपा के महाराज सिंह धनगर को 12607 और बसपा के संजीव चक को 13185 वोट मिले हैं। बांगरमऊ, देवरिया सदर, घाटमपुर और बुलंदशहर में बीजेपी को बढ़त है। जबकि अमरोहा की नौगांवा और जौनपुर की मल्हानी सीट पर सपा आगे है।वहीं झारखंड में दुमका और बेरमो विधानसभा उप चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों सीटों पर आगे चल रही है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय सूत्रों ने यहां बताया कि बेरमो में चौथे चक्र की मतगणना के बाद भाजपा के योगेश्वर प्रसाद महतो बाटुल कांग्रेस के कुमार जय मंगल सिंह से 532 वोट से आगे चल रहे है। वहीं, दुमका में भाजपा की लुईस मरांडी ने सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बसंत सोरेन पर तीसरे चक्र की मतगणना के बाद 9338 वोटों की बढ़त प्राप्त कर ली है। कोविड-19 महामारी के बीच राज्य की इन दो सीटों पर उप चुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान हुआ था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lfOJu1
कोई टिप्पणी नहीं