नीतीश कुमार के सामने कोरोना का संकट, एक झटके में सामने आए इतने मरीज

देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच पिछले चौबीस घंटे के दौरान बिहार में कोविड-19 के 412 नए मामले की पुष्टि होने से राज्य में अब तक संक्रमण का शिकार हो चुके लोगों की संख्या बढक़र 231044 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पिछले चौबीस घंटे में पटना जिले में ही सबसे अधिक 155 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे इस जिले में अबतक महामारी का शिकार हो चुके लोगों की संख्या बढक़र 40627 हो गई है। इसी तरह औरंगाबाद में 31, बेगूसराय में 19, सहरसा में 18, भागलपुर में 16, गया में 13, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा और सारण में 11-11 तथा मधेपुरा में कोरोना के 10 नए मामले पाए गए हैं। पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में नौ-नौ, बक्सर, कटिहार और मुंगेर में आठ-आठ, जहानाबाद और मधुबनी में सात-सात, अररिया और सुपौल में छह-छह, किशनगंज और पूर्णिया में पांच-पांच, गोपालगंज और रोहतास में चार-चार, दरभंगा और सीवान में तीन-तीन, जमुई, लखीसराय, वैशाली और पश्चिम चंपारण में दो-दो तथा बांका, भोजपुर, कैमूर, खगड़यिा, शेखपुरा और सीतामढ़ी में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39e06iK
कोई टिप्पणी नहीं