बड़ी खबरः अमरीका में तख्तापलट की तैयारी, ट्रंप की भतीजी ने ही कर दिया बड़ा खुलासा

अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन को जनता का साथ और बहुमत दोनों मिला, लेकिन वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब भी अपनी हार मानने को तैयार नहीं हैं। अब संकेत मिल रहे हैं कि ट्रंप अमरीका में तख्तापलट की तैयारी हैं। हाल ही में अमरीकी रक्षा विभाग पेंटागन में ट्रंप की ओर से किए गए बदलाव इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं। ट्रंप की भतीजी मैरी एल ट्रंप ने खुद ट्वीट करके इसका खुलासा किया है। मैरी ने ट्वीट किया, राष्ट्रपति चुनाव जो बाइडन वैध और निर्णायक रूप से जीते। डोनाल्ड और उनके लोग कितना भी झूठ बोलें और बातों को घुमाएं, कुछ भी नहीं बदलेगा। सतर्क रहें, यह एक तख्तापलट का प्रयास है। गौरतलब है कि ट्रंप सरकार की तरफ से वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया जा रहा है और मौजूदा राष्ट्रपति के वफादारों को इन पदों पर नियुक्त किया जा रहा है। सोमवार को ट्रंप ने रक्षा मंत्री मार्क एस्पर को हटा दिया और उनकी जगह राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक केंद्र के निदेशक क्रिस्टोफर मिलर को नियुक्त किया गया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38AeMsn
कोई टिप्पणी नहीं