Breaking News

कोरोना से जंग में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सुनाई सबसे राहत भरी खबर, जानिए कैसे


केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि भारत में कोरोना वायरस की कोई दूसरी या तीसरी लहर आने की उम्मीद नहीं है। क्लाइमेट चेंज पर सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए जावडेकर ने कहा कि भारत में कोरोना को लेकर अगले एक महीने में स्थिति और भी बेहतर हो जाएगी। उन्होंने कहा भारत दुनिया को दिखाएगा कि कोरोना से कैसे निपटा जाए। अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भी अच्छी खबर आ रही है।बता दें कि पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का यह कथन उस समय आया है जब देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 50 हजार 209 मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 704 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी। इन नए मामलों के साथ ही देश में अब कोरोना के कुल मामले 83 लाख 64 हजार 86 तक जा पहुंचे हैं। इस वायरस की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 24 हज़ार 315 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में बीते रोज 24 घंटों के दौरान 12 लाख 9 हजार 225 कोरोना टेस्ट किए गए। इसके साथ ही अब देश में हुए टेस्टों का आंकड़ा 11 करोड़, 42 लाख 8 हज़ार 384 हो गया है। कुल संक्रमितों में से 92 फीसदी मरीज़ अब तक कोरोना से रिकवर कर गए हैं।वहीं प्रदूषण और कोरोना से जूझ रही दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने बड़ा निर्णय किया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पटाखों को बैन कर दिया है। सीएम ने कहा कि इस बार भी हम लोग पटाखें नहीं जलाएंगे। किसी भी हालत में हमें पटाखे नहीं जलाने हैं। अगर हम पटाखे जलाएंगे तो अपने ही बच्चों की जिंदगी के साथ खेल रहे हैं, अपने ही परिवार की जिंदगी के साथ खेल रहे हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा पिछली बार की तरह इस बार भी हम सब दिवाली साथ में मनाएंगे। हम सभी अपने-अपने घरों से एक साथ लक्ष्मी पूजन करेंगे। लेकिन पटाखे नहीं चलाएंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mOUhvC

कोई टिप्पणी नहीं