Breaking News

पेट्रोल और डीजल पर आज फिर मिली राहत, हो चुका है इतना सस्ता, जानिए कैसे


वैश्विक महामारी कोविड-19 के विश्व के कई देशों में फिर जोर पकड़ने और लॉकडाउन लगाने से तेल की मांग घटने की आशंका के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को लगातार 36वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ। घरेलू बाजार में डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को हुई थी, जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 46 दिन से स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को सात से आठ पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमेटेड (आईओसीएल) के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये जबकि डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजव 75.99 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JCQwew

कोई टिप्पणी नहीं