अमरीकी चुनावः डोनाल्ड ट्रंप को लगा तगड़ा झटका, जानिए कैसे

अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए दो दिन से मतदान जारी है। वहीं पहली बार मतदान विवादों के घेरे में है। मतगणना के बीच डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन ने 253 निर्वाचक मंडल मतों के साथ निर्णायक बढ़त बना ली है। वहीं, मौजूदा राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप 214 मतों के साथ व्हाइट हाउस की दौड़ में पिछड़ते दिख रहे हैं। वहीं ट्रंप और उनके समर्थकों ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए कोर्ट की शरण ली है। हालांकि मिशिगन और जॉर्जिया में कोर्ट ने मतगणना रोकने की ट्रंप की याचिका खारिज कर दी है।दूसरी ओर ट्रंप समर्थक मतगणना केंद्रों के बाहर जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं मिशिगन और जॉर्जिया में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से दायर केस खारिज कर दिए गए हैं। ट्रंप ने इन दोनों राज्यों में पोस्टल बैलेट की गिनती रोकने की मांग की थी। जिसे दोनों राज्यों की अदालत ने मानने से इनकार कर दिया। ट्रंप प्रचार अभियान ने मिशिगन में अनुपस्थित मतपत्रों की गिनती रोकने का अनुरोध किया था। वहीं जॉर्जिया में प्रचार अभियान ने आरोप लगाया कि वहां अनुचित मतों की भी गणना की जा रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चुनाव में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर केवल कानूनी वोटों को गिना जाए तो मैं आसानी से जीत जाऊंगा, लेकिन फर्जी वोटों को गिना जा रहा है। मुझे लगता है कि हम ये चुनाव आसानी से जीत जाएंगे। हमारे पास बहुत सबूत हैं, हम इस लड़ाई को अदालत लेकर जाएंगे।दरअसल, जॉर्जिया में अब लड़ाई उलटफेर की तरफ बढ़ती हुई दिख रही है। यहां पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन अब जो बाइडेन आगे बढ़ रहे हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच अब केवल दो हजार वोटों का अंतर रह गया है। अबतक लगभग 98 प्रतिशत वोटों की गिनती हो गई है। राज्य में केवल 16 इलेक्टोरल वोट हैं। वहीं फेसबुक ने बड़ा कदम उठाते हुए डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों के एक बड़े समूह को प्रतिबंधित कर दिया है। इन्होंने ‘स्टॉप द स्टील’ अभियान शुरू किया था। इस समूह में हिंसा फैलाने की बात की जा रही थी और वोटों की गिनती में धांधली रोके जाने की अपील की गई थी। गौरतलब है कि अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम सख्ती दिखा रहे हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Id9Qyy
कोई टिप्पणी नहीं