असम के वन मंत्री का बड़ा बयान, अपनी सीमा में लौट जाएं मिजोरम के निवासी

असम के वन मंत्री परिमल सुकलबय्या ने असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया हैै। परिमल सुकलबय्या ने कहा है कि हमें खुशी है कि मिजोरम के लोग खेती पर ज्यादा जोर देते हैं। कृषि क्षेत्र में विकास उनकी प्राथमिकता सूची में सबसे ज्यादा अहम है, लेकिन उन्हें खेती अपनी धरती पर करना चाहिए। आज भी मिजोरम के लोग असम की डेढ़ किलोमीटर भूमि पर कब्जा जमाए बैठे हैं। हम उनसे अपील करते हैं कि वो अपनी सीमा क्षेत्र में वापस चले जाएं।बता दें कि असम और मिजोरम के बीच पिछले कुछ समय से सीमा विवाद चल रहा था। आपसी बातचीत के आधार पर दोनों पक्षों ने इस समस्या का समाधान निकाल लिया। गुरुवार को मिजोरम के 300 अधिक लोग अपने सामान के साथ वापस चले गए। इस बीच असम के क्षेत्र से सुरक्षा बलों को हटाने की प्रक्रिया भी जारी है, लेकिन असम के वन मंत्री ने कहा है कि अभी भी मिजोरम के लोग असम सीमा के डेढ़ किलोमीटर अंदर तक डटे हुए हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3l7YVEI
कोई टिप्पणी नहीं