Breaking News

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर सऊदी अरब ने कर दी बड़ी गलती, अब करना पड़ा ऐसा काम


सऊदी अरब ने भारत के गलत नक्शे वाले विवाद को सुलझा लिया है। सऊदी अरब सरकार ने अपने 20 रियाल के उस नोट को वापस ले लिया है, जिस पर भारत का गलत नक्शा प्रकाशित हो गया था। साथ ही इस बैंकनोट की छपाई भी रुकवा दी है। इस नोट में अविभाजित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाया गया था, जिस पर भारत ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद सऊदी अरब ने यह नोट वापस लेने का फैसला किया। सऊदी अरब ने यह बैंकनोट जी-20 समिट के लिए जारी किया गया था, जिसे समिट से पहले ही वापस ले लिया गया।गौरतलब है कि इस बार जी-20 समिट की अध्यक्षता सऊदी अरब कर रहा है। नोट के एक तरफ किंग सलमान और जी-20 सऊदी समिट का लोगो था। वहीं, दूसरी तरफ जी-20 देशों का वैश्विक नक्शा था। जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान समेत पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग दिखाया गया था। जिसपर भारत ने आपत्ति जताई थी। गौरतलब है कि 15वें जी-20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत 21 नवंबर को होगी। समिट की अध्यक्षता सऊदी अरब के किंग करेंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/333rE6J

कोई टिप्पणी नहीं