Breaking News

मुबंई के मशहूर गोलगप्पो का भाडांफोड़, शौचालय के पानी से लोगों को खिला रहा पानीपुरी


वैसे तो लोगों को चाट मसाला खाना बहुत ही पसंद होता है। लोग आजकल अभी फास्ट फूड ही ज्यादा खाना पसंद करते हैं। इन्हीं फूड मे पाणिपुरी सबसे ज्यादा लोग खाते हैं। कुछ लोग इनके ठेले लगाकर बेचते हैं और लोग इन्हीं बढ़े ही चाव से खाते हैं। लेकिन खाने वाले को यह नहीं पता कि जो वो खा रहे हैं वो कैसे बनाया जाता है। इसका सबसे बड़ा मुंबई में काला सच सामने आया है जहां एक गोलगप्पे बेचने वाला दुकानदार शौचालय के पानी से बना गोलगप्पे बनाता पकड़ा गया। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दिखाया जा रहा है कि सड़क पर ठेला लगाकर गोल गप्पे बेचने वाला एक दुकानदार ठेले के पास बने एक शौचालय के पानी से कैन भरकर अपने ठेले के पास पहुंचता है और उसे पानी की टंकी में खाली कर दिया। उसके बाद में उस पानी को गोल गप्पे बनाने के लिए इस्तेमाल कर लोगों को खिलाया। जो लोग इन गोलगप्पों को बढ़े ही आराम से मजे लेकर खा रहे थे लेकिन इनको पता नहीं कि गोलगप्पों में पानी साफ हैं या शौचालय का है। हंगामा तो तब हुआ जब यह वीडियो वायरल हुआ। जैसे ही इस वीडियो को लोगों ने देखा तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और दुकानदार के ठेले पर जाकर लोगों ने तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। ठेलेवाले का सारा सामान सड़क पर बिखेर दिया और दुकानदार को जमकर पीटा। पुलिस तक जब यह मामला पहुंचा तो अभी तक पुलिस ने इस मामले में दुकानदार के खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं लिया है। फिलहाल तक भी लोगों गोलगप्पों को लेकर गुस्सा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2U6Emwm

कोई टिप्पणी नहीं