Breaking News

पेट्रोल-डीजल को लेकर खुशखबरी, आज इतनी रह गई है कीमत


पेट्रोल और डीजल की कीमतें बुधवार को लगातार 40वें दिन भी स्थिर रहे। घरेलू बाजार में डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को हुई थी, जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 50 दिन से स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को सात से आठ पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अनुसार बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये जबकि डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.99 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IfpolJ

कोई टिप्पणी नहीं