Breaking News

हिमंत बिस्वा शर्मा ने कहा - कोरोना के खिलाफ जंग में सफल हुआ है असम


गुवाहाटी । कोरोना के खिलाफ जंग में असम ने अच्छी सफलता हासिल की है। मैं यह दावा नहीं करूंगा बल्कि आनेवाले दिनों में आप सभी यह दावा करेंगे। ये बातें आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा, हिमंत विश्व शर्मा ने पत्रकारों से कही।पत्रकारों से हुई भेंट में मंत्री डा. शर्मा ने कहा कि कोरोना विरुद्ध जंग में असम ने सफलता हासिल की है, यह आनेवाले दिनों में साबित होने जा रहा है। यह दावा में नहीं करूँगा बल्कि आनेवाले दिनों में आप सब लोग करेंगे।बातचीत के क्रम में हिमंत ने कहा- मैंने कभी नहीं कहा कि असम कोरोना मुक्त हो गया है। रोज नए संक्रमित मरीज निकल रहे हैं। सावधानी बरतने की जरूरत है। लोग अगर सावधानी नहीं बरतते हैं तो इसमें भला मैं क्या कर सकता हूं।इस बीच देर शाम ट्विटर पर मंत्री डा, शर्मा ने जानकारी दी कि गुरुवार को राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुईं है। इस दिन कुल 22,790 नमूनों की जाँच में 175 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इनमें कामरूप (मेट्रो) के 48 लोग शामिल हैं। गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट 0.77 फीसदी रहा। आंकड़ों के अनुसार अब तक राज्य के 98,02 फीसदी कोरेना मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। कुल 211040 लोग अब तक कोरोेना से पीड़ित हुए थे, जिनमें 2,06, 875 मरीज ठीक हुए हैं।अस्पतालों में अब 3193 (7.51 फीसदी) मरीज रह गए हैं। अब तक राज्य में 969 लोग कोरोना से मरे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UIDxdB

कोई टिप्पणी नहीं