Breaking News

बराक ओबामा ने अपनी आत्मकथा में राहुल गांधी और मनमोहन सिंह को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा


अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की आत्मकथा ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड ’ जल्द ही लॉन्च होने जा रही है। लॉन्च से पहले किताब के कुछ अंशों की समीक्षा की गई है। इस किताब में ओबामा ने अपने जीवन के सारे पहलु खुलकर सामने रखे हैं। साथ ही पूर्व राष्ट्रपति ने दुनियाभर के राजनीतिक नेताओं के अलावा अन्य विषयों पर भी बात की है। बुक में ओबामा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी जिक्र किया है। अपनी आत्मकथा में ओबामा ने राहुल गांधी की योग्यता पर सवाल उठाते हुए उनको नर्वस और कम योग्यता वाला नेता बताया है। हालांकि ओबामा ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ की है।बराक ओबामा ने किताब में लिखा है, राहुल गांधी एक ऐसे छात्र हैं जिन्होंने कोर्सवर्क तो किया है और शिक्षक को प्रभावित करने के लिए उत्सुक भी रहे, लेकिन इस विषय में महारत हासिल करने के लिए या तो योग्यता नहीं है या जुनून की कमी है। वे नर्वस और बेडौल गुणवत्ता वाले हैं। बुक में ओबामा ने राहुल की मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है, हमें चार्ली क्रिस्ट और रहम एमैनुएल जैसे पुरुषों के हैंडसम होने के बारे में बताया जाता है, लेकिन महिलाओं के सौंदर्य के बारे में नहीं। सिर्फ एक या दो उदाहरण ही अपवाद हैं जैसे सोनिया गांधी। बुक में ओबामा ने अमरीका के पूर्व रक्षा मंत्री बॉब गेट्स और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दोनों को बेहद ईमानदार बताया है। वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को उन्होंने मजबूत, चालाक बॉस बताया है। ओबामा का 768 पन्नों का यह संस्मरण 17 नवंबर को बाजार में आने वाला है। ओबामा ने बुक में स्वीकार किया कि वे सिगरेट पीते हैं। उन्होंने लिखा कि अमरीका का राष्ट्रपति रहने के दौरान तनाव में उन्होंने ज्यादा सिगरेट पीना शुरू कर दिया था। वे दिन में आठ से नौ सिगरेट पीते थे। हालांकि वे परिवार के सामने कभी स्मोकिंग नहीं करते थे। हालांकि अब उन्होंने यह आदत छोड़ दी है। गौरतलब है कि ओबामा के सिगरेट पीने की चर्चाएं कई बार मीडिया में आई, लेकिन उन्हें कभी किसी ने स्मोकिंग करते नहीं देखा था। ओबामा ने अपनी पत्नी मिशेल को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने लिखा कि अमरीका का राष्ट्रपति रहने के दौरान उन्हें मिशेल से शादी करने के लिए कई बार ट्रोल किया गया, जो उन्हें काफी कष्ट देने वाला था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ltgxet

कोई टिप्पणी नहीं