वोटिंग से पहले चिराग ने दिया नया नाराः नीतीश कुआं- तेजस्वी खाई, BJP- लोजपा सरकार बनाई

बिहार विधानसभा चुनाव में मंगलवार को दूसरे चरण का मतदान होने वाला है। इसी बीच बिहार में एनडीए के दोनों घटक दल जेडीयू और लोजपा एक दूसरे पर काफी नाराज दिख रहे हैं। लोजपा ने चिराग पासवान ने इसी बीच नया नारा दिया है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, भाजपा-लोजपा सरकार बनाई।चिराग ने इस नारे के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर होते हुए कहा है कि मुंगेर में नीतीश कुमार के कहने पर गोली चलाई गई है। चिराग पासवान ने कहा है कि आयकर विभाग की बात से नीतीश कुमार काफी परेशान दिख रहे हैं। वह कहते हैं कि नीतीश ने 15 साल सुशासन बाबू का टैग पहने रखा। अब उनकी सच्चाई सबके सामने आ रही है।चिराग पासवान ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार शराब तस्करों के लिए चिंतित हैं। क्योंकि बिना पैसे के लेनदेन में बिहार में कुछ भी संभव नहीं है। उनका कहना है कि जांच के नाम से नीतीश घबराए हुए हैं। वह नीतीश से पूछ रहे हैं कि उन्होंने पिछले 5 सालों में क्या किया है और आने वाले 5 सालों में वह क्या करने वाले हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jOK0xN
कोई टिप्पणी नहीं