Breaking News

मणिपुर उपचुनावः मतगणना जारी, 7 नवंबर को हुई थी वोटिंग


मणिपुर की चार सीटों के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गयी। राज्य की चार सीटों के लिए सात नवंबर को उपचुनाव हुए थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वांगोई के लिए इम्फाल पश्चिम के लाम्फेलपत में मतगणना हो रही है। जहां सात टेबलों पर मतगणना प्रक्रिया शुरू की गयी है। डाक मतपत्रों की गिनती जिला उपायुक्त कार्यालय परिसर के प्रवेश द्वार के पास स्थित कोम्बेरी हॉल के अंदर की गई। सीलबंद ईवीएम को स्ट्रांग रूम के अंदर रखा गया है। वांगोई में 28,561 मतदाताओं में से कुल 27,103 मतदाताओं ने मतदान के दिन अपने मताधिकार को प्रयोग किया। जिसमें से 13088 पुरुष और 14,015 महिला मतदाता हैं। वांगोई में 94.90 फीसदी मतदान हुआ था। लिलोंग और वांगजिंग के लिए थांथा डीसी कार्यालय में टेंटा की गिनती शुरू चल रही है। सैटू के लिए कांगपोकपी डीसी कार्यालय में गिनती शुरू हो गई है। लिलोंग में 93.3 फीसदी मतदान हुआ। जबकि वांगजिंग तेन्था में 92.3 फीसदी और सैटू में 91.59 फीसदी मतदान हुआ था। वांगोई में पूर्व कांग्रेस विधायक ओइनम लुखोई सिंह जो अब भाजपा के उम्मीदवार है वह कांग्रेस के उम्मीदवार सलाम जॉय सिंह और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के खुरईजाम लोकेन सिंह के खिलाफ मैदान में उतरे हैं। लिलोंग से तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। जिसमें कांग्रेस के मो. अजीजुल हक खान, कांग्रेस के पूर्व विधायक मोहम्मद अब्दुल नासिर निर्दलीय और वाई. अंतस खान भी निर्दलीय उम्मीदवार हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक और अब भाजपा के उम्मीदवार नंगमथांग हाओकीप सैटू में कांग्रेस के लामिथांग हाओकिप के खिलाफ मैदान में उतरे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pdJoFU

कोई टिप्पणी नहीं