Breaking News

48 दिनों बाद आम जनता को लगा तगड़ा झटका, इतना महंगा हो चुका है पेट्रोल और डीजल


पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 48 दिनों तक लगातार स्थिरता रहने के बाद शुक्रवार को दोनों ईंधन के दामों में बढ़ोतरी हुई। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज देश के चार बड़े महानगरों में डीजल के दाम 22 से 25 पैसे और पेट्रोल के 17 से 20 पैसे प्रति लीटर बढ़ाये गये हैं। दिल्ली में डीजल 22 पैसे और पेट्रोल 17 पैसे प्रति लीटर मंहगा हुआ है। अमेरिका में पिछले सप्ताह तेल भंडार में बढ़ोतरी और ओपेक सदस्यों के उत्पादन में बढ़ोतरी पर सहमति जताने से हालांकि कच्चे तेल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी थी। घरेलू बाजार में इससे पहले डीजल के दाम में अंतिम बार संशोधन दो अक्टूबर को हुआ था,जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 58 दिन से स्थिर थीं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई थी। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.23 रुपये जबकि डीजल 70.68 रुपये प्रति लीटर हो गये। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.11 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। कोलकाता में पेट्रोल 82.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.24 रुपये प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.17 रुपये प्रति लीटर रही।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ktr8Zn

कोई टिप्पणी नहीं