Breaking News

जौहरी के 16 साल के बेटे का अपहरण, फिरौती में मांगे गए इतने रुपए, उड़ जाएंगे होश


बिहार के बेगूसराय में एक जाने-माने जौहरी के 16 साल के बेटे का अपहरण कर लिया गया और उसकी सुरक्षित रिहाई के लिए फिरौती के रूप में एक करोड़ रुपये की मांग की गई । वहीं पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किडनैप हुए मोहित कुमार को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस दौरान दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।पीड़ित घर के पास स्थित एक मैदान में क्रिकेट का अभ्यास करने के लिए जा रहा था, तभी कार में सवार कुछ अपराधी उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर अपने साथ ले गए। एसपी अवकाश कुमार ने कहा कि मोहित को सकुशल बरामद किया गया है। साथ ही दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इस कांड में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि चर्चा यह भी है कि जूलरी कारोबारी के कुछ जान पहचान के लोग भी इस अपहरण कांड में शामिल हैं।फिलहाल पुलिस की छापेमारी जारी है। छापेमारी के बाद ही एसपी अवकाश कुमार ने पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है, लेकिन जिस तरह से बदमाशों ने फिरौती के लिए जूलरी कारोबारी के बेटे को अगवा किया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है, उससे बेगूसराय पुलिस की लोग तारीफ कर रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fpO72F

कोई टिप्पणी नहीं