Breaking News

बिहार चुनावः NDA में भले ही अब तक सीटों का नहीं हुआ हो बंटवार, नीतीश कुमार ने किया ऐसा काम


बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर भले ही अब तक औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने प्रत्याशियों को सिंबल देना शुरू कर दिया है। जदयू ने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नामों की सूची को अंतिम रूप देने के बाद सोमवार को ऐसे सभी प्रत्याशियों को मुख्यमंत्री आवास बुलाया गया और उन्हें बारी-बारी से सिंबल देकर नामांकन के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया गया । पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने के लिए सिंबल मिलने के बाद मुख्यमंत्री आवास से बाहर आए नेताओं ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग की फिर से सरकार बनना तय है । विधानसभा चुनाव के लिए जिन उम्मीदवारों का नाम तय हो चुके हैं और सिंबल भी बांटा जा रहा है, उनमें दिनारा से जय कुमार सिंह, जहानाबाद से कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, धोरैया से मनीष कुमार, करगहर से वशिष्ट सिंह, रफीगंज से अशोक कुमार सिंह, नबीनगर से वीरेंद्र कुमार सिंह, झाझा से दामोदर रावत, मोकामा से राजीव लोचन, चकाई से संजय प्रसाद, नवादा से कौशल यादव, बेलहर से मनोज यादव, मसौढ़ी से नूतन पासवान, शेरघाटी से विनोद यादव, अमरपुर से जयंत राज, कुर्था से सत्यदेव कुशवाहा, चकाई से संजय प्रसाद, सुल्तानगंज से ललित कुमार मंडल, जमालपुर से शैलेश कुमार, नोखा से नागेंद्र चंद्रवंशी, चेनारी से ललन पासवान, घोसी से राहुल कुमार, जगदीशपुर से कुसुमलता कुशवाहा, अगियांव से प्रभु राम, पालीगंज से जयवद्र्धन और बोधगया से कुमार सर्वजीत शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में राज्य के 71 विधानसभा क्षेत्रों कहलगांव, सुल्तानगंज, अमरपुर, धोरैया (सुरक्षित), बांका, कटोरिया (सु), बेलहर, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, मोकामा, बाढ़, मसौढ़ी (सु), पालीगंज, बिक्रम, संदेश, बरहरा, आरा, अगियांव (सु), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, बरहमपुर, बक्सर, डुमरांव, राजपुर (सु), रामगढ़, मोहनिया (सु), भभुआ, चैनपुर, चेनारी (सु), सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, डेहरी, काराकाट, अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर (सु), गोह, ओबरा, नबीनगर, कुटुंबा (सु), औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (सु), बाराचट्टी (सु), बोधगया, गया शहर, टिकारी, बेलागंज, अत्री, वजीरगंज, रजौली (सु), हिसुआ, नवादा, गोङ्क्षवदपुर, वारसलीगंज, सिकंदरा (सु), जमुई, झाझा और चकाइ में चुनाव होना है। इस चरण के उम्मीदवार 08 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे, जिसे ध्यान में रखते हुए जदयू ने प्रत्याशियों के नाम की औपचारिक घोषणा से पहले ही उन्हें सिंबल देना शुरू कर दिया है। प्रथम चरण चुनाव के लिए दाखिल होने वाले नामांकन पत्रों की जांच 09 अक्टूबर को होगी और 12 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 28 अक्टूबर को होगा वहीं मतों की गिनती 10 नवंबर को की जाएगी और चुनाव की प्रक्रिया 12 नवंबर तक पूरी हो जायेगी। बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 29 नवंबर 2020 को समाप्त हो रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34pzKq3

कोई टिप्पणी नहीं