Breaking News

चिड़ियाघर के कर्मचारी को महंगा पड़ा शेर के साथ मस्ती करना, एक झटके में मिली खौफनाक सजा


अफ्रीका के सेनेगल में एक जू वर्कर को शेर के साथ छेड़खानी करना भारी पड़ गया। जू में आए लोगों को खुश करने के लिए यह जू वर्कर लगातार पिंजरे में बंद शेर को हाथ लगाने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद गुस्साए शेर ने वर्कर का हाथ काट लिया। ये देख एक बार को लोग घबरा गए, लेकिन बाद में जैसे-तैसे वर्कर को शेर के जबड़े से छुड़वाया। मामला इस साल फरवरी का है, जिसका वीडियो हाल ही में सामने आया है। घटना सेनेगल के डकार स्थित चिड़ियाघर पार्क हैन की है।चिड़ियाघर का एक गाइड अब्दुलाये वेड जू में आए आगंतुकों को खुश करने के लिए शेर को बार-बार हाथ लगाकर दिखा रहा था। वह इस शेर को अपना पालतू मानता था। अब्दुलाये अकसर ऐसा करता था और शेर भी हमेशा उसकी बात मानता था, लेकिन उस दिन गुस्साए शेर ने हाथ लगाते ही अब्दुलाये का हाथ पकड़ लिया। अब्दुलाये चिल्लाया तो शेर ने पकड़ और गहरी कर दी। जिसके बाद उसने शेर के सिर पर घूंसे मारने शुरू कर दिए। घटना को देख लोग घबरा गए और शेर पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। जिसके बाद शेर ने अब्दुलाये का हाथ छोड़ा। हालांकि तब तक अब्दुलाये का दाहिना हाथ पूरी तरह से फट चुका था। इस घटना का वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33p3FiH

कोई टिप्पणी नहीं