Breaking News

इस मकड़ी से रहें सावधान, आपके बच्चे की भी ले सकता है जान, इस जाल को देखकर उड़ेंगे होश


मकड़ी का जाल वह भी आदमकद का। सुनने में अटपटा जरूर लगे लेकिन है हकीकत। अमरीका के मिसौरी में वन विभाग को ऐसा ही मकड़ी का जाल मिला है, जिसे देखने बड़े पैमाने पर स्थानीय लोग पहुंचे हैं।जानकारी के अनुसार अमरीका के मिसौरी में मकड़ी के इस जाल की विशालता देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि यह वास्तविक है। जब वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह जाल स्पाइडर वेबर नाम की मकड़ी ने बुना है तब जाकर लोगों को विश्वास हुआ। बताया जा रहा है कि मकड़ी का यह जाल दो पेड़ों के बीच में बुना हुआ है। इसकी लंबाई और चौड़ाई तस्वीर देखने से ही स्पष्ट हो जाती है। सोशल मीडिया में कुछ लोगों ने इस मकड़ी के जाले की बुनाई की तारीफ की तो कुछ लोगों ने कहा कि रात के अंधेरे में कोई आदमी इस जाले में उलझ सकता है।अमरीका के कई पर्यावरणविदों ने लोगों को इस मकड़ी से सावधान रहने को कहा है। उनका कहना है कि ये आपके बागीचे और घर के आसपास भी जाल बुन सकती है, जिसमें फंसकर किसी छोटे बच्चे को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। बताया जा रहा है कि स्पाइडर वेबर मकड़ी अपने जटिल बुनाई पैटर्न के लिए जानी जाती है। मिसौरी रीजन में ऑर्ब-वेइंग मकड़ियों की कई प्रजातियां हैं, इन सभी को स्पॉटेड ऑर्बवर्स कहा जाता है। इनमें से कुछ के बीच भेद कर पाना कई विशेषज्ञों के लिए भी आसान नहीं होता है। इस मकड़ी की लंबाई आम तौर पर एक इंच से कम ही होती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36BEZph

कोई टिप्पणी नहीं